Monday, January 4, 2021

तार के जाल में लिपटे तेंदुए की दहाड़ को वन विभाग ने बचा लिया

तार के जाल में लिपटे तेंदुए की दहाड़ को वन विभाग ने बचा लिया


आज खबर (हिंदी), दार्जिलिंग, पश्चिमबंगाल, ०४/०१/२०२१ :  चाय के बगीचे में एक वयस्क तेंदुए ने एक तार के जाल में फंस गया था और वह खुदको छुड़ाने के लिए बहुत कोशिस क्र रहा था। आखिरकार, वन विभाग के कर्मियों ने उसे बचाया और दार्जिलिंग चिड़ियाघर ले गए।

दार्जिलिंग के मार्गरेट होप टी गार्डन में, स्थानीय लोगों ने एक तेंदुए की दहाड़ सुनी और एक तेंदुए को एक तार के जाल में इस तरह से उलझा देखा कि वह खुद को मुक्त नहीं कर सका। तार के जाल में फंसकर वह कांपने लगा। उसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया और वन विभाग से मार्गरेट होप चाय बगान में एक टीम भेजी गई।

कार्शियांग फॉरेस्ट रेंज के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) जे फरीद शेख ने कहा, 'हमें खबर मिली है कि नयागांव इलाके में मार्गरेट टी गार्डन में एक तार के जाल में एक तेंदुआ फंस गया। वन दप्तरके कर्मी और पशु चिकित्सकोंने मौके पर जाकर, 3.30 बजे ट्रेंकुलाइज करके तेंदुए को शांत किया और उसे रिहा कर दिया। तेंदुए को दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में इलाज के लिए ले जाया गया है।

No comments:

Post a Comment